
अमेरिका के H-1B वीजा के रजिस्ट्रेशन होने वाले हैं बंद, ऑनलाइन करें अप्लाई, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
AajTak
अमेरिका में काम करने वाले विदेशी नागरिकों को H-1B वीजा जारी किया जाता है. इसकी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 मार्च है. वीजा के लिए ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन करना होगा.
अमेरिका के H-1B वीजा के रजिस्ट्रेशन जल्द ही बंद होने वाले हैं. अमेरिकी सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस (USCIS) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. USCIS ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 के लिए H-1B वीजा के शुरुआती रजिस्ट्रेशन की तारीख 22 मार्च को खत्म होने वाली है.
अमेरिका में काम करने वाले विदेशी नागरिकों को H-1B वीजा की जरूरत पड़ती है. इसके रजिस्ट्रेशन की विंडो 6 मार्च को खुली थी. जारी बयान में बताया गया है कि H-1B वीजा के रजिस्ट्रेशन की तारीख 22 मार्च की दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसर रात 9.30 बजे) खत्म हो जाएगी.
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा. इसके लिए myUSCIS अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा. आवेदन और उसकी फीस भी इसके जरिए ही भरी जाएगी.
ये दस्तावेज देने होंगे
रजिस्ट्रेशन के लिए वैलिड पासपोर्ट डिटेल और वैलिड ट्रैवल डॉक्यूमेंट की जानकारी देनी होगी. अगर कुछ भी गड़बड़ी पाई जाती है तो एप्लीकेशन को रद्द किया जा सकता है.
रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद जिनका सिलेक्शन होगा, उन्हें 31 मार्च तक myUSCIS ऑनलाइन अकाउंट पर इसकी जानकारी दी जाएगी. इसके बाद 1 अप्रैल से H-B कैप पिटीशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा किए जाएंगे. जबकि, H-1B नॉन-कैप की पिटीशन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








