
अमेरिका के साथ डील का खुलासा कर फंसे पाकिस्तानी वित्त मंत्री
AajTak
पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन ने एयरबेस मुहैया कराने के बदले अमेरिका से आर्थिक लाभ लेने की खबरों का खंडन किया है. शौकत तारिन ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ऋण कार्यक्रम के तहत सुधार के कुछ कदमों को रोकने के लिए अमेरिकी सेना के साथ अपने संबंधों का लाभ उठा रहा है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री अमेरिका के साथ पाकिस्तान की सौदेबाजी का खुलासा कर फंस गए हैं. दरअसल, द फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में वित्त मंत्री का हवाला देते हुए कहा गया था कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ऋण कार्यक्रम के तहत सुधार के कुछ कदमों को रोकने के लिए अमेरिकी सेना के साथ अपने संबंधों का लाभ उठा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान एयरबेस मुहैया कराने के बदले अमेरिका से आर्थिक लाभ लेना चाह रहा है. (फोटो-AP) रक्षा विश्लेषक ये कयास लगा रहे हैं कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों पर निगरानी के लिए एयरबेस मुहैया कराने के एवज में अमेरिका से आर्थिक मोर्चे पर लाभ लेने की जुगत में लगा हुआ है. हालांकि, बात बढ़ती देख पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन ने मीडिया रिपोर्ट को गलत बताते हुए सफाई पेश की है. (फोटो-@FinMinistryPak)
मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











