
अमेरिका के वॉशिंगटन में भारतीय युवक रवि तेजा की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना
AajTak
ग्रीन हिल्स कॉलोनी, आरके पुरम, हैदराबाद के निवासी रवि तेजा मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए मार्च 2022 में अमेरिका गए थे. रवि तेजा ने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और जॉब की तलाश में थे. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.
संयुक्त राज्य अमेरिका में अज्ञात हमलावरों ने हैदराबाद के 26 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना वॉशिंगटन एवेन्यू पर हुई, जहां पीड़ित रवितेजा पर कथित तौर पर बदमाशों ने हमला किया था. ग्रीन हिल्स कॉलोनी, आरके पुरम, हैदराबाद के निवासी रवि तेजा मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए मार्च 2022 में अमेरिका गए थे. रवि तेजा ने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और जॉब की तलाश में थे. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तेजा के परिवार के मुताबिक उन्हें सोमवार सुबह सूचना मिली कि अज्ञात हमलावरों ने उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. तेजा की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और हमलावर कौन थे, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. तेजा की मौत के बारे में हैदराबाद के स्थानीय अधिकारियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है. युवक की अचानक मौत से हैदराबाद स्थित उसका परिवार गहरे सदमे और शोक में डूब गया है.
यह भी पढ़ें: बर्फ के नीचे अंडरग्राउंड बस्तियां और सैकड़ों सैनिक, ग्रीनलैंड में छिपा है अमेरिका का कौन सा विनाशकारी सच?
दो महीने पहले शिकागो के पास तेलंगाना के खम्मम जिले के एक और तेलुगु छात्र की हत्या कर दी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 साल के साई तेजा नुकारपु की पिछले साल 30 नवंबर को शिकागो के पास एक गैस स्टेशन पर हत्या कर दी गई थी, जहां वह एक कर्मचारी के रूप में काम करते थे. साई ने भारत में बीबीए करने के बाद एमबीए करने के लिए अमेरिका चले गए थे और वहीं जॉब करने लगे थे.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की ताजपोशी पर क्या सोचता है अमेरिका का भारतीय समुदाय? वॉशिंगटन डीसी से अंजना ओम कश्यप की रिपोर्ट
शिकागो में भारतीय मिशन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया था और एक बयान में कहा था, 'हम भारतीय छात्र नुकारापु साई तेजा की हत्या से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं. हम दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं. इंडियन मिशन पीड़ित के परिवार की हर संभव मदद करेगा.' पिछले साल जॉर्जिया में एक और भारतीय विवेक सैनी की हत्या कर दी गई थी. विवेक जिस दुकान में काम करते थे, उसी में एक बेघर आदमी को आराम करने दिया था. उसी ने हथौड़े से मारकर विवेक की हत्या कर दी थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








