
अमेरिका के वाशिंगटन में अंधाधुंध गोलीबारी, कम से कम 3 लोगों की मौत
AajTak
अमेरिका के वाशिंगटन में अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम से 3 लोगों की मौत हो गई है. याकिमा में हुई रैंडम गोलीबारी को लेकर पुलिस की ओर से आरोपी की फोटो जारी कर दी गई है.
अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस बार वाशिंगटन में हमलवार ने रैंडम गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया. इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हमलावर अभी फरार है.
वाशिंगटन के याकिमा में रैंडम गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर है. पुलिस प्रमुख ने बताया कि संदिग्ध फरार है. आरोपी की पहचान याकिमा काउंटी के रहने वाले 21 वर्षीय जरीद हैडॉक के रूप में हुई है. उसकी फोटो जारी कर लोगों से अपील की गई है कि अगर उसके बारे में कुछ पता चले तो पुलिस को उसकी जानकारी दें.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसका मकसद स्पष्ट नहीं है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच कोई संघर्ष नहीं था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमलावर अंदर आया और उसने शूटिंग शुरू कर दी.
एक दिन में मास शूटिंग की दो घटनाएं
यूएस मीडिया के मुताबिक, बीते दिन ही देश के दो बड़े शहरों में मास शूटिंग की घटनाएं हुईं. कैलिफोर्निया के ही हॉफ मून बे शहर में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 7 लोगों की मौत हुई थी. मौके पर पहुंचकर अमेरिकी शेरिफ (US पुलिस) ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था. इसके अलावा गोलीबारी की एक और घटना आयोवा के एक स्कूल में भी सामने आई, इसमें दो छात्रों की मौत हुई थी.
कैलिफोर्निया में 11 मास शूटिंग में लोगों की मौत

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









