
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री पॉम्पियो ने सुषमा स्वराज को लेकर क्या कहा कि भड़क गए जयशंकर
AajTak
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपनी किताब 'Never Give an Inch: Fighting for the America I Love' में लिखा है कि सुषमा स्वराज कभी भी महत्वपूर्ण राजनीतिक प्लेयर नहीं थीं. विदेश मंत्री जयशंकर ने सुषमा स्वराज को लेकर पोम्पियो की इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री ने अपनी किताब में भारत की दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की हैं. माइक पॉम्पियो ने अपनी किताब 'Never Give an Inch: Fighting for the America I Love' में लिखा है कि सुषमा स्वराज कभी भी महत्वपूर्ण राजनीतिक प्लेयर नहीं थीं.
विदेश मंत्री जयशंकर ने सुषमा स्वराज को लेकर पॉम्पियो की इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जयशंकर ने कहा है कि पॉम्पियो की किताब में सुषमा स्वराज के लिए इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों की कड़ी निंदा करता हूं. हालांकि, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपनी किताब में विदेश मंत्री एस जयशंकर की जमकर तारीफ की है.
पॉम्पियो ने अपनी किताब में एक से एक विस्फोटक दावे किए गए हैं. पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने दावा किया है कि साल 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देश परमाणु युद्ध के करीब आ गए थे. पॉम्पियो ने दावा किया है कि यह जानकारी उन्हें भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ही दी थी.
सुषमा स्वराज को लेकर कई अपमानजनक टिप्पणी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पॉम्पियो ने अपनी किताब में भारत के विदेश मंत्रियों के साथ अपने संबंधों के बारे में भी लिखा है. इसमें उन्होंने एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल का भी उल्लेख किया है. पॉम्पियो ने इस किताब में सुषमा स्वराज को लेकर कई अपमानजनक टिप्पणी की हैं. पॉम्पियो ने अपनी किताब में सुषमा स्वराज को 'गूफबॉल' तक कह डाला है.
सुषमा स्वराज मई 2014 से मई 2019 तक मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं. अगस्त 2019 में उनका निधन हो गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








