
अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव एश्टन कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन
AajTak
ऐशटन कार्टर का सोमवार शाम हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. 68 वर्षीय कार्टर ने ओबामा प्रशासन के अंतिम दो वर्ष 2015 से 2017 तक रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया. उन्हें आधुनिक भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के निर्माता भी कहा जाता है.
पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव एश्टन कार्टर का सोमवार शाम हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. 68 वर्षीय कार्टर ने ओबामा प्रशासन के अंतिम दो वर्ष 2015 से 2017 तक रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया. उन्हें आधुनिक भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के निर्माता भी कहा जाता है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्टर के परिवार ने उनके निधन का जानकारी देते हुए बताया, उन्होंने अपना पेशेवर जीवन अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और छात्रों को अंतरराष्ट्रीय मामलों के बारे में पढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया. वह एक प्यारे पति, पिता, गुरु और मित्र थे. उनका अचानक जाना उन सभी के लिए बड़ा नुकसान है जो उन्हें जानते थे."
बता दें कि कार्टर ने अक्टूबर 2011 से दिसंबर 2013 तक लियोन पनेटा और हेगल के अधीन पेंटागन के मुख्य संचालन अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं. भौतिकी और मध्यकालिक इतिहास में येल युनिवर्सिटी से स्नातक कार्टर रोडे के स्कालर रह चुके हैं और अप्रैल 2009 से अक्टूबर 2011 तक अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी एवं लाजिस्टिक्स के लिए उप रक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके थे.
Deeply shocked to learn about the passing away of former US Defense Secretary Ash Carter. He was great to work with and a strong supporter of our defense relationship. He was also a global strategist who was always thought provoking.
विदेश मंत्री ने शोक व्यक्त किया
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव एश्टन कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कार्टर को भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों का प्रबल समर्थक बताया। जयशंकर ने ट्वीट किया, "अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव ऐश कार्टर के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था और वे हमारे रक्षा संबंधों के प्रबल समर्थक थे। वह एक वैश्विक रणनीतिकार भी थे, जो हमेशा विचारोत्तेजक थे."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








