
'अमेरिका के पास हैं एलियन के राज खोलने वाले गुप्त सबूत'
AajTak
जॉन रेटक्लिफ ने कहा कि जब हम यूएफओ के देखे जाने की बात करते हैं तो इसका मतलब वैसी घटनाओं से होता है जिसे नेवी या एयर फोर्स के पायलटों ने देखा है.
अमेरिकी सरकार एक ऐसी रिपोर्ट सार्वजनिक करने जा रही है जिससे यह पता चलेगा कि सरकार को यूएफओ और एलियन को लेकर अब तक क्या-क्या जानकारी हाथ लग चुकी है. लेकिन इस रिपोर्ट प्रकाशित होने से पहले ही अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस के पूर्व डायरेक्टर ने यूएफओ को लेकर नई जानकारी शेयर की है. उन्होंने कहा है कि यूएफओ अपनी खास तकनीक के जरिए उड़ान भरते हैं और अमेरिका के पास इसके सबूत हैं. (प्रतीकात्मक फोटो- Reuters) अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस के पूर्व डायरेक्टर जॉन रेटक्लिफ ने कहा है कि अमेरिका के पास इस बात के सबूत हैं कि यूएफओ बिना सोनिक बूम (धमाके जैसी जोरदार आवाज) के साउंड की रफ्तार से तेज उड़ सकता है. जबकि इंसान, अब तक ऐसी तकनीक विकसित नहीं कर सका है. (फोटो- Reuters)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









