
अमेरिका की सरकार में समधी साहब! बेटी के ससुर को ट्रंप ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
ट्रंप ने अरब और मिडिल ईस्ट मामलों पर वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर लेबनान मूल के अमेरिकी कारोबारी मसाद बोलस का चुनाव किया है. मसाद दरअसल ट्रंप की बेटी टिफी के ससुर हैं. उन्होंने कथित तौर पर ट्रंप के चुनावी प्रचार के दौरान अरब मूल के मुस्लिम और मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की थी.
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने से पहले ही फुल फॉर्म में हैं. उन्होंने अपनी कैबिनेट चुन ली है. कई अहम पदों पर उन्होंने अपने करीबियों का चुनाव किया है. इस बीच खबर है कि उन्होंने अरब और मिडिल ईस्ट मामलों के सलाहकार पद के लिए अपने समधी का चुनाव किया है.
ट्रंप ने अरब और मिडिल ईस्ट मामलों पर वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर लेबनान मूल के अमेरिकी कारोबारी मसाद बोलस का चुनाव किया है. मसाद दरअसल ट्रंप की बेटी टिफनी के ससुर हैं. उन्होंने कथित तौर पर ट्रंप के चुनावी प्रचार के दौरान अरब मूल के मुस्लिम और मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की थी.
मिशिगन में ट्रंप की जीत में मसाद की अहम भूमिका थी. यहां के लोगों ने 2020 में बाइडेन के समर्थन में वोट किया था लेकिन इस बार चुनाव में मसाद की मदद से मिशिगन में ट्रंप को जीत मिली. मसाद ने चुनाव प्रचार के दौरान अरब अमेरिकी आबादी वाले क्षेत्रों में दर्जनों बैठकें की थी.
मसाद के बेटे माइकल से ट्रंप की बेटी टिफनी की सगाई उनके राष्ट्रपति पद के पहले कार्यकाल के दौरान हुई थी. यह सगाई व्हाइट हाउस में ही हुई ती, जिसके बाद 2022 में दोनों की शादी हुई.
कौन हैं मसाद बोलस?
मसाद का जन्म लेबनान में हुआ था लेकिन वह किशोरावस्था में ही अपने परिवार के साथ टेक्सास चले गए थे, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यस्टन से लॉ की डिग्री ली और अमेरिकी नागरिकता हासिल की.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







