
'अमेरिका की बड़ी गलती...', बाइडेन प्रशासन पर क्यों भड़के एर्दोगन, पुतिन को लेकर कही ऐसी बात
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने यूक्रेन को बैलेस्टिक हथियार देने के अमेरिकी फैसले पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि यह आग में बारूद का ढेर डालने के जैसा होगा. एर्दोगन का कहना है, इससे युद्ध बढ़ सकता है.
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा है कि यूक्रेन को लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइल देने की जो बाइडेन प्रशासन की अनुमति बहुत बड़ी गलती है. हाल ही में बाइडेन प्रशासन ने रूस के अंदर दूर तक हमला करने के लिए यूक्रेन को बैलेस्टिक मिसाइल देने की घोषणा की है. इसे लेकर तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि अमेरिका बड़ी गलती कर रहा है जो दुनिया को एक बड़े युद्ध की कगार पर खड़ा कर देगा.
जो बाइडेन ने सत्ता से जाने से ठीक दो महीने पहले यूक्रेन को लंबी दूरी की ATACMS मिसाइल्स देने का ऐलान किया. इससे पहले यूक्रेन की मांग के बावजूद अमेरिका ऐसा करने से बचता रहा था. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद बाइडेन प्रशासन की नीति में बड़ा बदलाव आया और यूक्रेन को मिसाइल्स देने की बात सामने आई.
इस खबर पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार को रूस ने कहा कि अगर यूक्रेन रूस के अंदर हमला करने के लिए अमेरिका की बैलेस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करता है तो वो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से भी पीछे नहीं हटेगा.
'अमेरिका नहीं चाहता कि युद्ध कभी खत्म हो'- तुर्की के राष्ट्रपति
रूस के बाद अब अमेरिका के कदम पर तुर्की के राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया सामने आई है. ब्राजील में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन से लौट रहे एर्दोगन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का यह कदम न केवल संघर्ष को बढ़ाएगा बल्कि इसके जवाब में रूस भी गंभीर प्रतिक्रिया देगा... इससे क्षेत्र और दुनिया एक बड़े युद्ध की कगार पर खड़ी हो जाएगी.'
उन्होंने कहा कि अमेरिका के इस फैसले को युद्ध को बढ़ावा देने के कदम के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस फैसले के जरिए यह सुनिश्चित करना चाहता है कि युद्ध कभी खत्म न हो और यह इसका दायरा बढ़ता रहे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








