
'अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू', राष्ट्रपति बनने के बाद पहले संबोधन में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को शपथ ली. शपथ लेने के बाद दिए अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि 'अमेरिका का स्वर्णिम काल अभी से शुरू हो गया है.' ट्रंप ने कहा कि अब दुनिया में कोई भी देश हमारा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को शपथ ली. शपथ लेने के बाद दिए अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि 'अमेरिका का स्वर्णिम काल अभी से शुरू हो गया है.' ट्रंप ने कहा कि अब दुनिया में कोई भी देश हमारा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले भाषण में कहा, 'अमेरिका के स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है. हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे. दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर सकेगी. अमेरिका में अब घुसपैठ नहीं होगी.' इस दौरान एक बार फिर ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का नारा दोहराया. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अब सेंसरशिप नहीं होगी.
इस दौरान ट्रंप ने कहा कि आज की तारीख अमेरिकियों के लिए आजादी का दिन है. अब हमारे देश का कोई भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. जो भी इस देश का इस्तेमाल करेगा उसे सबक सिखाया जाएगा. ट्रंप ने अपने ऊपर चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि वह इसलिए ही बच गए क्योंकि उन्हें अमेरिका को बहुत आगे ले जाना है.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, शपथग्रहण के साथ टूटे ये रिकॉर्ड
'पूरे देश में अमेरिका का सम्मान होगा' ट्रंप ने कहा, 'आज से, हमारा देश फिर से समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में हमारा सम्मान किया जाएगा. हम किसी देश को खुद का अब और फायदा उठाने की अनुमति नहीं देंगे. हमारी संप्रभुता को दोबारा हासिल किया जाएगा. हमारी सुरक्षा बहाल की जाएगी. हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ऐसा राष्ट्र बनाना होगा जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र हो.'दक्षिणी सीमा पर लगाई इमरजेंसी
राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप ने अपने पहले भाषण में कहा, 'हम अपनी दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा करते हैं.' ट्रंप ने मेक्सिको के साथ लगती अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए सेना भेजने का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा, 'अवैध प्रवासियों को वहीं छोड़कर आएंगे जहां से वो आए हैं.'
इस दौरान ट्रंप ने कहा कि आज कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे. पकड़ने और छोड़ने की प्रथा ख़त्म, दक्षिणी सीमा पर सैनिक भेजेंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








