
अमेरिका का स्नेकमैन, सबसे जहरीले सांपों ने जिसे 173 बार काटा, रोज लेता था 30 से ज्यादा सांपों का विष, पाई इतनी लंबी उम्र
AajTak
उत्तर प्रदेश के एक शख्स को कथित तौर पर सात बार जहरीले सांप काट चुके, जिसके बाद भी वो सही-सलामत है. वहीं एक अमेरिकी शख्स ऐसा भी था, जिसने रिकॉर्ड के मुताबिक 173 बार स्नेकबाइट झेली, वो भी सबसे पॉइजनस सर्पों की, लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ. यहां तक कि कई बार ये भी हुआ कि उसे काटने वाले सांप मर गए.
सांपों की दुनिया काफी रहस्यमयी है, जिसकी वजह से वे लगातार चर्चा में भी रहते हैं. हाल में उत्तर प्रदेश का एक मामला सुर्खियों में है, जिसमें एक युवक को कई बार सांप काट चुका. वो हर बार अस्पताल से लौट आता है. इसे लेकर हैरानी भी जताई जा रही है. वैसे अमेरिका में एक शख्स ऐसा था, जिसे लगभग 173 बार बेहद जहरीले सांपों में काटा, लेकिन वो जिंदा रहा. बिल हास्ट उर्फ स्नेक मैन के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में 3 मिलियन से ज्यादा सांप देखे.
बचपन में सांपों के काटने पर जागी दिलचस्पी
न्यू जर्सी में 1910 में जन्मे बिल हास्ट को बचपन से ही सांपों में दिलचस्पी रही. इसकी शुरुआत एक स्काउट कैंप के दौरान हुई, जब जंगल में कैंप लगाते हुए उन्हें एक सांप ने काट लिया. हाथों में सूजन लिए हास्ट को कई घंटों बाद इलाज मिल सका. इसके तुरंत बाद उसी साल उन्हें दोबारा कॉपरहेड नाम के सांप ने डसा. इस बार जहर की वजह से वे हफ्तेभर तक अस्पताल में रहे. इसके बाद ही उनमें सांपों को लेकर अलग ही आकर्षण जागा. वे सांप जमा करने लगे. उनसे करतब करवाने लगे. और फिर मियामी में सांपों का अजायबघर खोल लिया.
लैब में निकालते थे जहर
आगे चलकर हास्ट एक लैब चलाने लगे, जिसका काम सांपों का जहर निकालकर रिसर्च के लिए अस्पताल और यूनिवर्सिटीज को देना था. यहां हर नस्ल के सांप थे, जिनकी जहर की किस्में भी अलग थीं. कुछ तो इतने खतरनाक कि काटने के मिनटभर से भी कम समय में मौत हो जाए. नब्बे के दशक तक हास्ट की लैब सालाना मेडिकल परपस से जहर के 36 हजार सैंपल दिया करती थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









