
अमेरिकन पिस्टल, लोडेड मैगजीन और जिंदा कारतूस... झारखंड में ऐसे नाकाम हुई नक्सली साजिश, 4 गिरफ्तार
AajTak
SP विकास कुमार पांडे ने बताया कि वे टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्रों के अलावा रांची जिले के खलारी, मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू और रातू थाना क्षेत्रों में खनन और बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों से जुड़े कारोबारियों से जबरन वसूली में शामिल थे.
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को पुलिस ने एक नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया. इसके साथ ही पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.
चतरा पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए एक समूह, तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के सदस्यों को टंडवा के एसडीपीओ प्रभात रंजन के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने पिपरवार पुलिस स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया था.
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडे ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि पकड़े गए नक्सलियों के पास से जब्त किए गए सामान में दो अमेरिका निर्मित पिस्तौल, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस शामिल हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान मासी तिग्गा (29), विफा ओरांव (25), विकास ओरांव (22) और किरण नागरवाल (42) के रूप में हुई है.
SP विकास कुमार पांडे ने बताया कि वे टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्रों के अलावा रांची जिले के खलारी, मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू और रातू थाना क्षेत्रों में खनन और बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों से जुड़े कारोबारियों से जबरन वसूली में शामिल थे. अब उनसे पूछताछ की जा रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









