
अमेठी, रायबरेली सहित देश की वो VVIP लोकसभा सीटें, जहां अब तक घोषित नहीं हुए उम्मीदवार
AajTak
लोकसभा चुनाव के रण में दूसरे चरण का नामांकन अब अंतिम दौर में है, लेकिन कई सीटें ऐसी भी हैं जहां राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं कर सकी हैं. यूपी की अमेठी और रायबरेली समेत कई सीटें ऐसी हैं, जहां पक्ष या विपक्ष या फिर दोनों ने ही अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.
मौसम पर चुनावी रंग अब पूरी तरह से चढ़ चुका है. पहले चरण की सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है तो वहीं कई सीटें ऐसी भी हैं जहां पक्ष या विपक्ष या फिर दोनों ने ही अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. ऐसी सीटों की फेहरिश्त में रायबरेली, अमेठी जैसी वीवीआईपी सीटें भी हैं. उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार का गढ़ रही अमेठी सीट पर कांग्रेस अब तक उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है तो वहीं रायबरेली में ग्रैंड ओल्ड पार्टी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.
अमेठी
अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टिकट दिया है. स्मृति ने अमेठी में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है लेकिन कांग्रेस की ओर से कौन आएगा, इस पर अभी सस्पेंस है. 2019 तक राहुल गांधी कांग्रेस के टिकट पर अमेठी से मैदान में उतरते आए हैं लेकिन इस बार उनके एक ही सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है. राहुल 2019 में अमेठी से चुनाव हार गए थे. राहुल ने तब अमेठी के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था जहां से उनको जीत मिली थी. राहुल इस बार भी वायनाड से मैदान में हैं.
रायबरेली
साल 2019 में कांग्रेस 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में एक सीट पर सिमट गई थी और वह सीट थी रायबरेली. रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद निर्वाचित हुई थीं. सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है. वह अब राजस्थान से राज्यसभा जा चुकी हैं. ऐसे में रायबरेली से कांग्रेस के टिकट पर किसी नए चेहरे का उतरना तय है. गांधी परिवार का गढ़ रही इस सीट से चर्चा प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नाम की भी होती रही है. कांग्रेस या बीजेपी, दोनों ही दलों ने इस सीट पर अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं.
कैसरगंज

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







