
अमेजन पर पाकिस्तान मेड रूह अफजा बेचने पर क्यों लग गया बैन?
AajTak
हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और हमदर्द दवाखाना ने ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में यह याचिका दायर की थी. याचिका में कहा गया था कि गोल्डन लीफ नाम की एक कंपनी अमेजन इंडिया पर रूह अफजा ब्रांड के तहत शर्बत बेच रही है, जबकि ये उत्पाद हमदर्द के नहीं हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर रूह अफजा (Rooh Afza) के नाम से पाकिस्तान में बने शर्बत को बेचने पर रोक लगा दी है. अदालत ने अमेजन पर स्थाई तौर पर रोक लगाई है. अदालत का यह फैसला भारत की हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (भारत) की ओर से दायर याचिका पर दिया है, जिसमें शिकायत की गई थी कि पाकिस्तान में बने शर्बत को रूह अफजा ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा है.
बता दें कि रूह अफजा हमदर्द कंपनी का ब्रांड है. हमदर्द 1907 से रूह अफजा ब्रांड के तहत शर्बत बेच रही है. कंपनी इस ब्रांड के तहत हर साल 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करती है.
जस्टिस प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर किसी अन्य मामले में भी ऐसा पाया गया कि रूह अफजा ब्रांड के तहत कोई शर्बत बेचा जा रहा है, तो इसे अमेजन इंडिया के संज्ञान में लाया जाएगा और सूचना प्रोद्यौगिकी नियमों के तहत उस पर भी समान कार्रवाई की जाएगी.
हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और हमदर्द दवाखाना ने ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में यह याचिका दायर की थी. याचिका में कहा गया था कि गोल्डन लीफ (Golden Leaf) नाम की एक कंपनी अमेजन इंडिया पर रूह अफजा ब्रांड के तहत शर्बत बेच रही है, जबकि ये उत्पाद हमदर्द के नहीं हैं.
याचिका में कहा गया कि रूह अफजा के तहत बेचा जा रहा यह शर्बत पाकिस्तान में बना है और यह लीगल मीटरोलॉजी एक्ट और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के अनुरूप नहीं है.
याचिका में कहा गया कि उन्होंने अमेजन के जरिए तीन विक्रेताओं से शर्बत की तीन बोतलें खरीदी थीं और हर बार इन उत्पादों पर लिखा गया था कि इन्हें हमदर्द लेबोरेटरी पाकिस्तान में बनाया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









