
अमेजन ने गलती से 1 लाख का एसी 6000 में बेचा, ग्राहकों ने जमकर उठाया फायदा
Zee News
कंपनी ने इसकी असल कीमत 96,700 रुपए की बजाए करीब 94 फीसदी के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 5900 रुपए में लिस्ट कर दिया.
नई दिल्लीः ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन एक गलती उसे काफी भारी पड़ गई और कंपनी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ गया. दरअसल, अमेजन ने तोशिबा के एक एयर कंडीशनर (एसी) पर 94 फीसदी का डिस्काउंट दे दिया था. लगभग एक लाख रुपए की कीमत वाली एसी अमेजन पर 6 हजार रुपए में बिक रही थी. इसका फायदा उठाते हुए कई ग्राहकों ने इसकी बुकिंग कर दी. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें उस कीमत में एसी मिला है या नहीं ? 90,800 रुपए का मिल रहा था डिस्काउंट सोमवार को जापानी कंपनी तोशिबा के 1.8 टन 5-स्टार इन्वर्टर एयर कंडीशनर लिस्ट किया गया था. कंपनी ने इसकी असल कीमत 96,700 रुपए की बजाए करीब 94 फीसदी के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 5900 रुपए में लिस्ट कर दिया. वेबसाइट पर इसे ऑफर में 278 रुपए की मासिक किस्त पर दिखाया गया है. इस दौरान कई ग्राहकों ने इस गलती को नोटिस किया और मौके का फायदा उठाते हुए इसकी बुकिंग और खरीदारी कर ली. जब तक कंपनी को अपनी गलती के बारे में पता चलता तब तक कई लोगों ने यह प्रोडक्ट खरीद लिया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








