
अमेजन डिलीवरी ड्राइवर ने किया गलत काम, कैमरे ने भांडा फोड़ किया बेनकाब
AajTak
हालिया दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें डिलीवरी एजेंट्स चोरी करते हुए पाए जा रहे हैं. इसी क्रम में यूके के नॉटिंघमशायर स्थित सेलस्टन में अमेज़ॅन डिलीवरी ड्राइवर को एक व्यक्ति के बगीचे से एक पैकेज निकालते हुए कैमरे में कैद किया गया है.
हाल के दिनों में कई मामले ऐसे सामने आए हैं, जहां किसी घर में पार्सल देने गए डिलीवरी बॉय चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट भरे पड़े हैं, जिनमें लोगों ने बताया है कि सम्बंधित कंपनी से उन्होंने ऐसी चोरियों की शिकायत की लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. कह सकते हैं कि कंपनियों का डिलीवरी एजेंट्स के प्रति लचर रवैया ही वो कारण है, जो ऐसी घटनाओं के लिए उत्प्रेरक का काम कर रहा है.
सवाल ये है कि क्या ये समस्या सिर्फ भारत की है? जवाब है नहीं. पार्सल चोरी के मामले में विदेशों का भी हाल भी भारत से मिलता जुलता है. यूके के नॉटिंघमशायर स्थित सेलस्टन में अमेज़ॅन डिलीवरी ड्राइवर को एक व्यक्ति के बगीचे से एक पैकेज निकालते हुए कैमरे में कैद किया गया है.
वीडियो फिल्माने वाली 50 साल की लुईस रोमेन उस वक़्त हैरत में आ गयी, जब उसने पार्सल छोड़ने आए डिलीवरी ड्राइवर को दो पार्सल छोड़ने के बाद उसके द्वारा खरीदी करीब 90 पाउंड की आफ्टर शेव की बोतल ले जाते हुए देखा. महिला ने आफ्टर शेव इसलिए खरीदा था ताकि वो उसे क्रिसमस में अपने पति को गिफ्ट कर सके.
बीते दिन घटी इस घटना को लुईस ने 'अविश्वसनीय' बताया है. वीडियो पर बात करते हुए लुईस ने कहा कि अमेज़ॅन का आदमी सामने के दरवाजे पर आता है, मैंने एक नोट छोड़ा था जिसमें कहा गया था कि सुरक्षित स्थान गार्डन शेड है.
लुईस के अनुसार, डिलीवरी ड्राइवर गेट खोलता है, जिससे सामने रखे बॉक्स पर धक्का लगता है. वीडियो का हवाला देते हुए लुईस ने कहा कि आप उसे (डिलीवरी ड्राइवर को) इधर उधर देखते हुए देख सकते हैं. वह अपने पार्सल को लकड़ी के गट्ठर के ऊपर रखता है और नीचे देखता है कि दूसरे डिलीवरी ड्राइवर ने क्या छोड़ा है, वह उसे उठाता है और गेट से बाहर चला जाता है.
नॉटिंघमशायर लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ड्राइवर की हरकतों के बारे में अमेज़ॅन से शिकायत की और ऑनलाइन रीटेल ने तुरंत रिफंड जारी कर दिया. हालांकि, लुईस ने दावा किया है कि वह इस 'शरारती' ड्राइवर के कारण भविष्य में ऑनलाइन ऑर्डर करने को लेकर 'संकोच' में है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










