
अमृतसर के गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा
AajTak
अमृतसर के गोल्डन टेंपल (दरबार साहिब) के लंगर हॉल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) में हड़कंप मच गया है. इस धमकी को लेकर SGPC ने तुरंत पुलिस को शिकायत सौंपी है.
अमृतसर के गोल्डन टेंपल (दरबार साहिब) के लंगर हॉल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) में हड़कंप मच गया है. इस धमकी को लेकर SGPC ने तुरंत पुलिस को शिकायत सौंपी है.
SGPC के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें दरबार साहिब के लंगर हॉल को बम से उड़ाने की बात लिखी गई है. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है.
धामी ने कहा, हम इस धमकी को हल्के में नहीं ले सकते. संबंधित थाना प्रभारी (SHO) इस मामले की जांच कर रहे हैं. फिलहाल हम इससे अधिक जानकारी नहीं दे सकते.
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क धमकी भरे ईमेल की पुष्टि होते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. दरबार साहिब जैसे धार्मिक और संवेदनशील स्थल को लेकर किसी भी तरह की धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जा रही है.
पुलिस ने भी पुष्टि की है कि SGPC से शिकायत प्राप्त हुई है और साइबर सेल इस ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अमृतसर में मंदिर परिसर के आसपास बम निरोधक दस्ते, एसजीपीसी बल और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. अधिकारियों ने जनता को आश्वासन दिया है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं. आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने जनता से शांत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











