
अमृतपाल होशियारपुर से भी फरार, जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट, हर आने-जाने वाले की हो रही चेकिंग
AajTak
अमृतपाल सिंह लगातार फरार चल रहा है. पुलिस को जब उसके होशियारपुर में होने की जानकारी मिली तो एक पल के लिए लगा कि वह पकड़ लिया जाएगा लेकिन एक बार फिर वह पुलिस को चमका देकर फरार हो गया. माना जा रहा है कि वह होशियारपुर से जालंधर या कपूरथला की जा सकता है. ऐसे में इन दोनों शहरों को हाई अलर्ट कर दिया गया है.
खालिस्तान का समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है. पंजाब पुलिस ने अपनी पूरी मशीनरी उसे पकड़ने में लगा दी है लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा पाया है. पुलिस को एक दिन पहले अमृतपाल के होशियापुर में होने की सूचना मिली थी लेकिन पुलिस जब उसे पकड़ने मन्नरैया गांव गई तो वह एक बार फिर पुलिस नाका तोड़कर भाग निकला.
इसके बाद पुलिस मन्नरैया के अलावा आस-पास के 50 गांवों में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है. सूत्रों के अनुसार पुलिस को आशंका है कि वह होशियारपुर से भागकर नवा शहर जालंधर या कपूरथला जा सकता है, इसलिए दोनों ही शहरों को हाई अलर्ट जोन में रख दिया गया है. इसके बाद अब इन जिलों के गांव में हर आने-जाने वाले पर खास नजर रखी जा रही है.
वहीं पुलिस एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को ढूंढने में लगी हुई है, जिसका नंबर 9168 बताया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि अमृतपाल मन्नरैया गांव में गन्ने के खेतों में छुपने के बाद इसी स्विफ्ट कार से भागा है. होशियारपुर से जालंधर जाने वाली सड़क पर खास तौर से नजर रखी जा रही है.
पीछा करने के बाद भी हो गए फरार
जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट कई घंटों से PB 10 CK 0527 नंबर की एक इनोवा कार का पीछा कर रही थी. यह कार फगवाड़ा से होशियारपुर जा रही थी लेकिन कार सवार दो लोगों को पता चल गया कि कोई उनका पीछा कर रहा है. इसके बाद वे कार को मन्नरैया गांव में एक गुरुद्वारे के बाहर खड़ी कर उसमें जा घुसे . इसके बाद वे गुरुद्वारे की दीवार कूदकर भाग निकले.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








