
अमृतपाल सिंह पर NSA लगाना गलत, सरेंडर की कोई सूचना हमारे पास नहीं... बोले SGPC के महासचिव
AajTak
अजनाला के उपद्रवी अमृतपाल सिंह को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति यानी एसजीपीसी के महासचिव गुरुचरण सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने बातचीत में कहा है कि अमृतपाल सिंह द्वारा सरेंडर किए जाने के संबंध में कोई सूचना हमारे पास नहीं है. उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अमृतपाल सिंह को कानूनी सहायता देगा. उन्होंने यह भी कहा कि अमृतपाल पर रासुका लगाया जाना गलत है.
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव गुरुचरण सिंह ने कहा कि एसजीपीसी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को कानूनी सहायता देगा. अमृतपाल सिंह द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने के संबंध में कोई सूचना हमारे पास नहीं है.
इसी के साथ एसजीपीसी के महासचिव ने कहा कि समिति पंजाब पुलिस के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज करवाएगी. महाराजा रणजीत सिंह के झंडे को खालिस्तानी झंडा कैसे बता दिया गया. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अमृतपाल सिंह और उसके साथियों द्वारा पुलिस के साथ खेली जा रही आंख-मिचौली बंद हो और पंजाब में शांति व्यवस्था कायम रहे.
पंजाब के अमृतसर, भटिंडा और रूपनगर में हाई अलर्ट
अमृतसर में दरबार साहिब, रूपनगर में आनंदपुर साहिब और भटिंडा के तख्त दमदमा साहिब में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. अमृतसर स्वर्ण मंदिर परिसर के चारों तरफ खुफिया विभाग की टीमें तैनात हैं. इंटेलिजेंस इनपुट्स के मुताबिक, अमृतपाल सिंह भेष बदलकर यहां तक महिला के रूप में भी स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकता है.
स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश करने की संभावनाएं हैं. अमृतपाल एक-दो दिन से अमृतसर में घुसने की कोशिश कर रहा है. वहीं पुलिस अमृतपाल को धार्मिक स्थल में प्रवेश करने से पहले ही गिरफ्तार करना चाहती है. पुलिस ने आम लोगों को भी अमृतपाल के बारे में जानकारी देने की अपील की है.
यह भी पढ़ेंः 353 कस्टडी, 7 पर NSA, पनाह देने वाले गिरफ्तार... 10 Points में समझें अमृतपाल और वारिस पंजाब दे पर अबतक क्या हुआ एक्शन?

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








