
अमृतपाल सिंह और उसके साथियों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस, भारत-नेपाल बॉर्डर पर पैनी नजर
AajTak
अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं. इस बीच कहीं वो और उसके साथी देश छोड़कर नेपाल न भाग जाएं, इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है.
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 दिन पहले ही प्लान तैयार कर लिया था. इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में नाकामयाब रही. इस बीच अमृतपाल और उसके समर्थकों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है.
अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. कहीं अमृतपाल और उसके समर्थक उत्तराखंड के रास्ते नेपाल सीमा में न घुस जाएं, इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. बीते मंगलवार को उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने गुरुद्वारों, होटलों और भारत-नेपाल सीमा पर इलाकों में अभियान चलाया.
शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कत्याल ने एजेंसी को बताया कि पुलिस जिलेभर में इन अपराधियों की तलाश करती रही. उन्होंने बताया कि पंजाब के पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि अमृतपाल सिंह और सहयोगी देश से भागने की कोशिश कर रहे हैं. इसको लेकर पुलिस ने उत्तराखंड में तलाशी अभियान शुरू किया.
खुफिया एजेंसियां भी स्थिति पर नजर रख रही हैं. पुलिस ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि वह यहां से नेपाल भाग न जाए. पुलिस ने स्थानीय निवासियों को सूचित करने के लिए अमृतपाल और उसके साथियों के पोस्टर भी लगाए हैं.
बता दें कि पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के 100 से ज्यादा सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. उसके चाचा और ड्राइवर को भी पकड़ लिया गया है. पुलिस ने उसकी सात पुरानी तस्वीरें जारी कर दी हैं. किसी तस्वीर में उसके बाल छोटे और हल्की दाढ़ी है तो किसी में सिर पर पगड़ी पहनी है. किसी तस्वीर में उसकी न तो दाढ़ी है और न ही लंबे बाल.
अमृतपाल को क्यों पकड़ रही है पुलिस?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









