
अमृतपाल के करीबियों पर कसा जा रहा शिकंजा, पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा एक्शन
AajTak
पंजाब के अजनाला में बीते दिनों खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने थाने पर हमला कर दिया था. इस घटना को लेकर केंद्र सरकार भी एक्शन में आ गई थी. अमृतपाल अपने करीबी को थाने से छुड़ाने की मांग को लेकर आंदोलन करने पहुंचा था.
खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी नेता अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों पर पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. अब जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमृतपाल के सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है. स्थानीय पुलिस ने अमृतपाल के दो बॉडीगार्ड के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के रामबन और किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अमृतपाल सिंह के दो बॉडीगार्ड के जारी हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. इनमें 19 सिख रेजिमेंट से रिटायर्ड सैनिक वरिंदर सिंह और 23 बख्तरबंद पंजाब से रिटायर्ड सैनिक तलविंदर सिंह का नाम शामिल है. इससे पहले वरिंदर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
गुरुवार को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी गुरिंदर सिंह को डिटेन किया था. वो देश छोड़कर लंदन भागने की कोशिश कर रहा था. उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका था, ऐसे में देश छोड़ना उसके लिए वैसे भी मुश्किल था. पंजाब पुलिस ने गुरु रामदास एयरपोर्ट से गुरिंदर सिंह को डिटेन किया है. अब ये कार्रवाई तब हुई है जब कुछ दिन पहले ही आदेश दिया गया था कि अमृतपाल के 9 करीबियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएं.
करीबी 9 लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द करने के आदेश
दरअसल, पंजाब पुलिस ने जिला प्रशासन को एक चिट्ठी लिखी थी. उस चिट्ठी में जोर देकर कहा गया था कि अमृतपाल के 9 करीबियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जाएं. ये भी साफ कहा गया था कि पहले भी जो हथियार दिए गए थे, वो आत्मरक्षा के लिए दिए गए थे. अब उस आदेश के बाद अमृतपाल के लिए ये दूसरा बड़ा झटका है. उसका करीबी गुरिंदर डिटेन कर लिया गया है.
किस मामले की वजह से एक्शन?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











