
अमृतपाल का गनमैन गोरखा बाबा गिरफ्तार, शराब तस्करी के मामले में जा चुका जेल; 2 अन्य हिरासत में
AajTak
तेजिंदर सिंह मलोद के मांगेवाल का रहने वाला है. वह अमृतपाल का करीबी है. तेजिंदर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो भी पोस्ट करता है. पुलिस ने गोरखा बाबा के खिलाफ धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज कर ये कार्रवाई की. इसके अलावा पुलिस ने तेजिंदर के दो करीबियों को भी हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है.
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अमृतपाल सिंह के गनमैन तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को गिरफ्तार किया है. गोरखा अमृतपाल सिंह का करीबी था, वह हमेशा उसकी सुरक्षा में तैनात रहता था. अजनाला केस में भी तेजिंदर सिंह आरोपी है.
बताया जा रहा है कि तेजिंदर सिंह मलोद के मांगेवाल का रहने वाला है. वह अमृतपाल का करीबी है. तेजिंदर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो भी पोस्ट करता है. पुलिस ने गोरखा बाबा के खिलाफ धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज कर ये कार्रवाई की. इसके अलावा पुलिस ने तेजिंदर के दो करीबियों को भी हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है.
पहले भी जेल जा चुका तेजिंदर सिंह
तेजिंदर सिंह पहले भी जेल जा चुका है. इसके खिलाफ पहले से लड़ाई और शराब तस्करी का मामला दर्ज है. अजनाला कांड में भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था. अमृतपाल, तेजिंदर और अपने हजारों समर्थकों के साथ अजनाला थाने में हमला बोल दिया था. अमृतपाल अपने साथी तूफान सिंह को छुड़ाने पहुंचा था. उसे पुलिस ने अपहरण और मारपीट के केस में गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस ने तूफान सिंह को रिहा कर दिया था. इस केस में पुलिस ने अमृतपाल और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया था.
अमृतपाल को लेकर 8 राज्यों में अलर्ट
पंजाब पुलिस अमृतपाल की तलाश में जुटी है. उसके देश में ही छिपे होने की आशंका है. ऐसे में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है. अमृतपाल के इन्हीं राज्यों में से किसी जगह पर छिपे होने की संभावना है. ऐसे में पंजाब पुलिस इन राज्यों की पुलिस की भी मदद ले रही है. अमृतपाल विदेश न भागे, इसके लिए पाकिस्तान और नेपाल से सटे बॉर्डर पर BSF और SSB को अलर्ट पर रखा गया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







