
अमीरात एयरलाइंस ने भारत से पैसेंजर फ्लाइट्स का निलंबन 30 जून तक बढ़ाया
AajTak
एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि जो यात्री भारत से पिछले 14 दिन में ट्रांजिट होकर आए हैं, उन्हें यूएई के किसी और हिस्से में यात्रा की अनुमति नहीं होगी.
संयुक्त अरब अमीरात की अमीरात एयरलाइंस ने भारत से पैसेंजर फ्लाइट्स के निलंबन को 30 जून तक बढ़ा दिया है. भारत में कोविड-19 केस तेजी से बढ़ने के बाद 24 अप्रैल को यह प्रतिबंध लगाया गया था. अमीरात एयरलाइंस मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी एयरलाइन है. अमीरात एयरलाइंस ने रविवार को अपनी वेवबसाइट पर निलंबन को बढ़ाने की जानकारी दी. एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि जो यात्री भारत से पिछले 14 दिन में ट्रांजिट होकर आए हैं, उन्हें यूएई के किसी और हिस्से में यात्रा की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, यूएई के नागरिकों, गोल्डन वीजा होल्डर्स और राजनयिकों पर ये रोक लागू नहीं होगी बशर्ते कि उनकी ओर से संशोधित कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन किया जा रहा हो.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











