
अमित शाह के 'सौतेली मां' वाले बयान का संजय सिंह ने दिया जवाब, कहा- इन्हें केजरीवाल से डर लगता है
AajTak
राज्यसभा में मंगलवार दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के संजय सिंह काफी आक्रामक नजर आए. मोदी सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए उन्होंने यह तक कह दिया कि यह सरकार हिंदुस्तान की सबसे बुद्धिहीन सरकार है.
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल 2022 (The Delhi Municipal Corporation (Amendment) Bill, 2022) पेश किया. इसके बाद इस बिल पर चर्चा की गई. चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार को हिंदुस्तान की सबसे बुद्धिहीन सरकार बता दिया.
आपको बता दें कि बिल पेश करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी तीनों नगर निगमों के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है. संजय सिंह ने अमित शाह के इस बयान का भी जवाब दिया.
'इन्होंने एमसीडी को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया'
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने एमसीडी बिल पर चर्चा करते हुए कहा 'यह सरकार यह कहना चाहती है कि यह हिंदुस्तान की सबसे बुद्धिहीन सरकार है. सात सालों तक यह सत्ता में रहे, तब इन्हें एमसीडी के एकीकरण का ज्ञान नहीं आया. 15 साल बीजेपी एमसीडी में रही, तब इन्हें एमसीडी के एकीकरण का ज्ञान नहीं आया. इन्होंने एमसीडी को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया, तब एकीकरण का ज्ञान नहीं आया.'
'इन्होंने चिट्ठी भेजकर EC की निष्पक्षता खत्म करने का काम किया'
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, '9 मर्च को जब चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, उससे ठीक पहले इनके सपने में आया कि एमसीडी का एकीकरण करना है. इन्होंने चिट्ठी भेजकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता को खत्म करने का काम किया है. भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने चुनाव आयोग को चुनाव की तारीखों के ऐलान से रोका है.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











