
अमित शाह का तीखा हमला- 70 साल से कश्मीर में लोकतंत्र परिवारवाद की गिरफ्त में था
Zee News
अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार का नाम लिए बगैर शाह ने परिवारवाद पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, '70 साल में देश को क्या मिला ये मैं कहना नहीं चाहता. लेकिन और 70 साल में कश्मीर को 6 सांसद और तीन परिवार मिले थे.'
श्रीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) तीन दिन के जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) दौरे पर हैं. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की यह उनकी पहली यात्रा है. शनिवार को वे श्रीनगर पहुंचे और सबसे पहले आतंकवादियों के हमले में शहीद एक पुलिस अधिकारी के परिजनों से मिले. इसके बाद उन्होंने घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, और फिर युवाओं से किया.
इस दौरान शाह ने कहा, 'कश्मीर में शांति की शुरुआत हुई है. यहां के युवा आज विकास की बात कर रहे हैं. अब यहां से पत्थरबाज अदृश्य हो गए हैं. 5 अगस्त 2019 के बाद J&K में पारदर्शिता आई है. अब लोगों को रोजगार और शिक्षा मिल रही है. इस बदलाव की बयार को कोई रोक नहीं सकता है. इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं. कश्मीर की 70 प्रतिशत आबादी युवा है. अगर इस आबादी को विकास के काम करने में जोड़ दिया जाए तो कश्मीर की शांति में कोई खलल नहीं पहुंचा सकता है.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










