
अमित शाह का ऐलान, गुजरात चुनाव जीते तो भूपेंद्र पटेल फिर बनेंगे CM
Zee News
शाह के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.
अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि यदि पार्टी गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. शाह के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.
पार्टी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के गृह राज्य में लगातार सातवीं बार सत्ता हासिल करने पर है. शाह ने एनएन-न्यूज18 से कहा, ‘यदि गुजरात में भाजपा को बहुमत मिलता है तो भूपेंद्र पटेल अगले मुख्यमंत्री होंगे.’ पटेल ने सितंबर 2021 में विजय रूपानी की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










