
अमिताभ की बेटी का ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक, नातिन नव्या ने दिया करारा जवाब
AajTak
जब एक ट्रोल ने नव्या की एक पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में उनकी मां के बारे में बुरा भला कहा तो नव्या ने उसे करारा जवाब दिया. दरअसल इस ट्रोल ने हंसी वाले इमोजी बनाते हुए लिखा था कि उसकी मां आखिर क्या करती है?
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने बीते दिनों ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर पब्लिक किया है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली नव्या सामाजिक मुद्दों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं. हालांकि कई बार ऐसा करने वाले सेलेब्स को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है. हालांकि ऐसा लगता है कि नव्या उन सेलेब्स में से नहीं हैं जिन्हें ट्रोल्स कुछ भी कहकर आगे बढ़ जाएं. हाल ही में जब एक ट्रोल ने नव्या की एक पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में उनकी मां के बारे में बुरा भला कहा तो नव्या ने उसे करारा जवाब दिया. दरअसल इस ट्रोल ने हंसी वाले इमोजी बनाते हुए लिखा था कि उसकी मां क्या करती है? जिसके जवाब में नव्या ने लिखा- वह एक लेखिका हैं, एक राइटर हैं, एक फैशन डिजाइनर हैं एक पत्नी हैं और एक मां हैं.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












