
अमरनाथ यात्रा 2025: पहलगाम के नुनवान कैंप से चाक-चौबंद सुरक्षा, श्रद्धालुओं का आना शुरू
AajTak
पहलगाम में सीआरपीएफ के डीआईजी देशवाल ने बताया कि हमने पूरे रूट पर ड्रोन, सीसीटीवी और जैमर लगाए हैं. क्विक रिएक्शन टीमें (QRTs), बम डिस्पोजल स्क्वॉड और सैटेलाइट फोन हर जगह तैनात हैं. पूरे यात्रा मार्ग पर 581 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात की गई हैं जिसमें करीब 42,000 जवान शामिल हैं.
तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए जम्मू-कश्मीर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पहलगाम के नुनवान बेस कैंप जो यात्रा का प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट है, वहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है. इस साल यात्रा का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि अप्रैल में हुए आतंकी हमले के बाद पहलगाम में यह पहला बड़ा आयोजन है. आज तक संवाददाता जितेंद्र बहादुर सिंह की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट से जानिए, कैसे सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों की हिफाजत के लिए अभेद्य किला तैयार किया है.
नुनवान कैंप में हलचल, श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू
पहलगाम के नुनवान कैंप में अमरनाथ यात्रियों का आना शुरू हो गया है. तीन जुलाई को पहला जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगा. आज तक की टीम ने यहां का जायजा लिया जहां यात्रियों का उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला. नुनवान कैंप में नए प्री-फैब्रिकेटेड ढांचे बनाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान सुरक्षा पर है.
पहलगाम में सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान
पहलगाम में सीआरपीएफ के डीआईजी देशवाल ने बताया कि हमने पूरे रूट पर ड्रोन, सीसीटीवी और जैमर लगाए हैं. क्विक रिएक्शन टीमें (QRTs), बम डिस्पोजल स्क्वॉड और सैटेलाइट फोन हर जगह तैनात हैं. पूरे यात्रा मार्ग पर 581 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात की गई हैं जिसमें करीब 42,000 जवान शामिल हैं.
महिला कमांडो का जज्बा: ऑपरेशन सिंदूर की ताकत

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










