
अमरनाथ यात्रा से पहले एलजी मनोज सिन्हा ने की तैयारियों की समीक्षा, ट्रैफिक एडवाइजरी के व्यापक प्रचार का निर्देश
AajTak
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उच्चस्तरीय बैठक कर सभी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने ट्रैफिक एडवाइजरी के व्यापक प्रचार के निर्देश दिए ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो. जिलाधिकारियों को लॉजमेंट सेंटर और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा गया है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.
अमरनाथ यात्रा साल 2025 के लिए अंतिम तैयारियों की समीक्षा के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में राज्य प्रशासन, पुलिस और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में मुख्य सचिव अतुल डुल्लू, जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शलीन काबरा, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, एसएसपी, ट्रैफिक अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.
इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रैफिक एडवाइजरी का व्यापक प्रचार किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को असुविधा न हो.
अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
साथ ही उन्होंने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों की आवाजाही निर्धारित काफिलों के अनुसार सुनिश्चित की जाए और ट्रैफिक योजना का सख्ती से पालन हो. इसके लिए जिला प्रशासन, एसएसपी, ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए.
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के खास इंतजाम
एलजी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि लॉजमेंट सेंटर्स और स्वच्छता इकाइयों की हालत अच्छी रखी जाए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि हर स्तर पर तैयारियां दुरुस्त होनी चाहिए ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










