
'अभी रिटायर होने वाला नहीं हूं, बहुत दम बाकी है', आजतक से बातचीत में कैप्टन ने स्पष्ट कर दिए अपने इरादे
AajTak
कांग्रेस के पूर्व लीडर और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई इनिंग को लेकर बुधवार को बहुत बड़ी खबर आई. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2022 चुनाव को लेकर अपने प्लान का ब्लू-प्रिंट जारी कर दिया. आज खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तमाम सियासी अटकलों को विराम दे दिया. उन्होंने ऐलान किया है कि नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ेंगे और चुनावी रण में बीजेपी के साथ गठबंधन तक करेंगे. क्या है कैप्टन का प्लान? आजतक से बातचीत में सीएम अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट कर दिए अपने इरादे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











