
अभी नहीं बने हैं इन चीजों में वर्ल्ड रिकॉर्ड्स... चाहें तो आप बना सकते हैं! ये रही लिस्ट
AajTak
अभी भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनना बाकी है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ऐसे ही कुछ कारनामों की लिस्ट जारी की है. जानते हैं आखिर कौन-कौन से ऐसे काम हैं, जिनमें लोग अब भी रिकॉर्ड बना सकते हैं.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (जीडब्ल्यूआर) अपनी 70वीं वर्षगांठ मना रहा है. ऐसे में विचित्र और अजीब कारनामों का लेखा-जोखा रखने वाली संस्था है, जिनका रिकॉर्ड शायद ही कोई तोड़ पाए. फिर भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कुछ ऐसे कारनामों की सूची जारी की है, जिनके रिकॉर्ड्स बनने अभी बाकी हैं. जानते हैं क्या हैं वो चीजें जिनमें कोई अभी बना सकता है रिकॉर्ड.
अजीबोगरीब कारनामें और रिकॉर्ड्स का लेखा-जोखा रखने वाले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का पहला खंड 27 अगस्त 1955 को प्रकाशित हुआ था. अब अपने 70वें वर्षगांठ पर इसने लोगों को इस तरह के कुछ असाधारण कारनामों में अपना हाथ आजमाने के लिए आमंत्रित किया है.
जिन चीजों में अबतक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बन पाया है, उसकी सूची नीचे दी गई है.
1. एक मिनट में सबसे अधिक बार वूपी कुशन (एक तरह का हवा भरा कुशन) पर बैठने का रिकॉर्ड.
2. स्टाम्प को सबसे तेज यानी की कम समय में 10 मीटर तक उड़ाने का रिकॉर्ड.
3. सबसे अधिक दूरी से बोतल को पलटने (Bottle flip) का रिकॉर्ड.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











