
अभी तो ईरान ने हानिया का भी बदला नहीं लिया, अब नसरल्लाह का खात्मा? अपने सबसे बड़े दुश्मन को कैसे जवाब देगा तेहरान
AajTak
नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान भी गुस्से में हैं, इजरायली हमले के ठीक बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने घर पर देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई. कुछ समय पहले ही इजरायल ने ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनिया की हत्या कर दी थी.
इजरायल ने शनिवार को हसन नसरल्लाह को मारने का दावा करके दुनिया को चौंका दिया. नसरल्लाह की मौत के बाद बेरूत में चारों तरफ इजरायल का खौफ पसरा हुआ है. कुछ समय पहले ही इजरायल ने ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनिया की हत्या कर दी थी और ईरान इस सदमे से बाहर भी नहीं आया था कि अब हिज्बुल्लाह के चीफ की हत्या हो गई.
नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान भी गुस्से में हैं, इजरायली हमले के ठीक बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने घर पर देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई.
ईरान, हिज्बुल्लाह और इजरायल के पास क्या विकल्प?
हिजबुल्लाह चीफ को लेकर इजरायल का ये ऑपरेशन कितना अहम था उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को UN में भाषण देने के बाद अपने होटल रूम से हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमले की इजाजत दी थी.
टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, IDF ने कहा कि उन्होंने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 27 सितंबर को बंकर बस्टर बम से हवाई हमला किया था, जहां नसरल्लाह भी मौजूद था. नसरल्लाह की मौत से इस पूरे क्षेत्र में तनाव और संघर्ष बढ़ने की उम्मीद है. तो अब आगे क्या होने वाला है और यह संघर्ष कहां जाकर रूकेगा यह भी नहीं पता? यह काफी हद तक तीन बुनियादी सवालों पर निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें: 'नसरल्लाह की मौत से कई पीड़ितों को मिला न्याय', हिज्बुल्लाह चीफ की मौत पर बाइडेन का बयान

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







