
अभिषेक हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, अलीगढ़ पुलिस के शिकंजे में शूटर, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
AajTak
अलीगढ़ में व्यवसायी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की गुत्थी सुलझने लगी है. पुलिस ने इस मामले में दूसरे शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया है. उसने 26 सितंबर की रात को वारदात को अंजाम दिया था. जांच में पुष्टि हुई है कि यह हत्या पैसों के विवाद से जुड़ी सुपारी किलिंग थी.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के व्यवसायी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने दूसरे शूटर आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया है. आसिफ ही वह शख्स है जिसने 26 सितंबर की रात को गोलियां चलाई थीं. पुलिस का कहना है कि अब पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसिफ को शुक्रवार देर रात अलीगढ़-एटा राजमार्ग के पास से ट्रैक कर दबोचा गया. उसके पास से एक अवैध हथियार और लगभग 12 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई. पुलिस का कहना है कि आसिफ का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसकी जांच की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक (नगर) शेखर पाठक ने बताया कि पूछताछ में आसिफ ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है. उसका बयान 30 सितंबर को पकड़े गए पहले मुख्य शूटर मोहम्मद फजल के बयान से पूरी तरह मेल खाता है. दोनों के कबूलनामे से पुलिस को हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में निर्णायक मदद मिली.
दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि ये एक सुपारी किलिंग थी. इसकी सुपारी हत्या के मुख्य साजिशकर्ता पूजा शकुन पांडे और उनके पति अशोक पांडे ने दिया था. दोनों भाड़े के शूटर कई सालों से पूजा और अशोक को जानते थे. अक्सर उनके संपर्क में रहते थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें अभिषेक गुप्ता की हत्या के लिए तैयार किया गया.
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या के पीछे अभिषेक गुप्ता और आरोपी दंपति के बीच पैसों को लेकर गंभीर विवाद था. एसपी ने कहा, "हमने हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पांडे की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है." पूजा शकुन पांडे का पति अशोक पांडे हिंदू महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







