
अभिषेक बनर्जी के जाली हस्ताक्षर वाले फर्जी लेटर बनाकर वसूली कर रहा था शख्स, TMC की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पार्टी ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह हमारे संज्ञान में लाया गया था कि जुनेदुल हक चौधरी नाम का एक व्यक्ति जालसाजी समेत विभिन्न अवैध गतिविधियों में लिप्त था और कथित तौर पर एआईटीसी (अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस) के नकली पत्रों या नोटिसों का इस्तेमाल करता था.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक ऐसे शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जो जबरन वसूली करने के लिए टीएमसी नेताओं के जाली हस्ताक्षर वाले फर्जी लेटर का इस्तेमाल कर रहा था. पार्टी की शिकायत के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर वाले फर्जी लेटर भी बनाए थे.
पार्टी ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह हमारे संज्ञान में लाया गया था कि जुनेदुल हक चौधरी नाम का एक व्यक्ति जालसाजी समेत विभिन्न अवैध गतिविधियों में लिप्त था और कथित तौर पर एआईटीसी (अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस) के नकली पत्रों या नोटिसों का इस्तेमाल करता था. उसने पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर वाले फर्जी पत्र भी बनाए थे. आरोपी की पहचान जुनेदुल हक चौधरी के रूप में हुई है.
टीएमसी ने कहा कि आऱोपी इतना शातिर था कि वह खुद को पार्टी के एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत करता था. वह शातिराना तरीके से लोगों को अपनी बातों में बहला-फुसला कर जबरन बसूली करता था.
पार्टी ने कहा कि आरोपी ने कई जगहों पर हमारे नेताओं के जाली हस्ताक्षर वाले फर्जी लेटर भी प्रस्तुत किए थे. आऱोपी राजनीतिक लाभ दिलाने के बदले में भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठता था. टीएमसी ने कहा कि ये मामला हमारे संज्ञान में आने के बाद इस पर तुरंत एक्शन लिया गया. लिहाजा हमारी ओर से इस मामले में पुलिस में शिकायत दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











