
'अभियो है, बोलो तो निकालें पिस्टल...' अस्पताल कांड पर हुआ सवाल तो JDU विधायक ने पत्रकारों को दी गाली
AajTak
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल ने पार्टी ऑफिस में पत्रकारों को धमकी देने के अंदाज में पिस्टल निकालने की बात कही. विधायक ने पत्रकारों से अभद्रता करते हुए गालियां दीं. दरअसल, पत्रकारों ने अस्पताल में पिस्टल लहराने के मामले में विधायक से सवाल पूछा था. बस, इसी बात से विधायक दबंगई दिखाने लगे.
Bihar News: बिहार में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की दबंगई सामने आई है. उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने पत्रकारों के साथ गाली गलौज कर दी. पत्रकारों ने सिर्फ इतना पूछा था कि विधायक जी आप पिस्टल लहराते हुए अस्पताल में क्यों गए थे? इसी सवाल पर विधायक उखड़ गए और गालियां देने लगे.
आज पटना में जनता दल यूनाइटेड ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों ने गोपाल मंडल से पिस्टल लहराने के मामले को लेकर सवाल कर दिया. पत्रकारों ने सवाल पूछा तो गोपाल मंडल ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी की. विधायक से पत्रकारों ने पूछा कि- पिस्टल लेकर आप अस्पताल में घूम रहे थे?
इस सवाल के जवाब में विधायक कहने लगे- 'हां, हम अभियो (अभी भी) रखे हैं, दिखाएं क्या. क्या कहना चाहते हो... रखते हैं पिस्टल. इस पर सवाल हुआ कि अस्पताल जैसी जगह पर पिस्टल ले जाने की क्या जरूरत थी? विधायक क्या पिस्टल हाथ में लेकर लहराएंगे? इस पर विधायक गोपाल मंडल तमतमा गए और बोले- हां, हां... हम लहराएंगे.... तुम लोग हमारा बाप हो क्या.. भाग...$$$$'... जिस समय जेडीयू दफ्तर के गेट पर यह सब चल रहा था, उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दफ्तर के अंदर मौजूद थे.
यहां देखें वीडियो...
दरअसल, दो दिन पहले गोपाल मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह भागलपुर के अस्पताल में हाथ में पिस्टल लहराते हुए दिखे थे. इस मामले को लेकर BJP नेता अजय आलोक ने नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ये नया बिहार है, जहां विधायक पत्रकारों को गालियां देता है.
हाथ में पिस्टल लेकर अस्पताल में पहुंचे थे विधायक

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







