
अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर लगाया बेटे से दूर करने का आरोप, कस्टडी के लिए पहुंचे हाई कोर्ट
AajTak
पिछले साल नवंबर में अभिनव ने आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस उन्हें उनके बेटे रेयांश से मिलने नहीं दे रही हैं. इसके बाद से ही अभिनव और श्वेता के रिश्ते को लेकर काफी खबरें आ चुकी हैं. अपने बेटे से मिलने की कोशिश को जारी रखते हुए अब अभिनव कोहली ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के रिश्तों के बीच काफी समय से अनबन चल रही है. श्वेता अपनी बेटी पलक तिवारी और चार साल के बेटे रेयांश के साथ अभिनव से अलग रह रही हैं. पिछले साल नवंबर में अभिनव ने आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस उन्हें उनके बेटे रेयांश से मिलने नहीं दे रही हैं. इसके बाद से ही अभिनव और श्वेता के रिश्ते को लेकर काफी खबरें आ चुकी है. अपने बेटे से मिलने की कोशिश को जारी रखते हुए अब अभिनव कोहली ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अभिनव की वकील तृप्ति शेट्टी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कंफर्म किया कि उन्होंने दिसंबर 2020 में श्वेता के खिलाफ हाई कोर्ट के याचिका दायर की है. तृप्ति ने कहा कि जब श्वेता को कोरोना वायरस हो गया था तब उन्होंने रेयांश को अभिनव के साथ रहने के लिए भेज दिया था. उस वक्त अभिनव ने अपने बेटे का पूरा ख्याल रखा. लेकिन फिर ठीक होने के बाद श्वेता रेयांश को ले गईं और तब से लेकर अब तक वो अभिनव को अपने बेटे से मिलने नहीं दे रही हैं.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












