
अब SpiceJet की दुबई-मदुरै फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 24 दिन में सामने आई 9वीं घटना
AajTak
DGCA के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट नंबर VT-SZK वाले बोइंग B737 मैक्स विमान ने मंगलुरु से दुबई के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट लैंड करने के बाद एक इंजीनियर ने उसका निरीक्षण किया तो नोज व्हील स्ट्रेट (सामने वाला पहिया) पर सामान्य के मुकाबले ज्यादा दबाब में नजर आया.
स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 दिनों में SpiceJet के 9 विमानों में इस तरह की समस्याएं सामने आ चुकी हैं. इनमें से कुछ की इमरजेंसी लैंडिंग तक करवानी पड़ी है. ताजी घटना कंपनी की दुबई-मदुरै फ्लाइट में सामने आई. एयरक्राफ्ट के नोज व्हील (Nose Wheel) या सामने वाले पहिए में खराबी आने के बाद यात्रियों को दूसरे प्लेन में भेजना पड़ा. इस परेशानी के कारण फ्लाइट में देरी भी हो गई.
नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) महानिदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक, 'स्पाइसजेट की बोइंग B737 मैक्स फ्लाइट में सोमवार को दिक्कत सामने आई. DGCA के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट नंबर VT-SZK वाले बोइंग B737 मैक्स विमान ने मंगलुरु से दुबई के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट लैंड करने के बाद एक इंजीनियर ने उसका निरीक्षण किया.
जांच में पाया गया कि नोज व्हील स्ट्रेट (सामने वाला पहिया) पर सामान्य के मुकाबले ज्यादा दबाब था. इंजीनियर ने विमान से फिलहाल आगे उड़ाए न भरने की सलाह दी. खराबी सामने आने के बाद एयरलाइन ने दुबई-मदुरै उड़ान के यात्रियों के लिए मुंबई से दुबई के लिए एक और विमान भेजा.
इस मामले में स्पाइसजेट ने भी बयान जारी किया. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, 'दुबई से मदुरै के लिए चलने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG23 अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण देरी से चल रही थी. इसलिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई, जिससे यात्री वापस भारत आए'.
प्रवक्ता ने आगे कहा कि उड़ान में देरी किसी भी एयरलाइन में हो सकती है. बताया जा रहा है कि व्हील स्ट्रट में नाइट्रोजन की कमी या अंदरूनी सील में नुकसान के कारण तकनीकी समस्या हो सकती है. लैंडिंग गियर की जांच के बाद ही सही कारण पता लगाया जा सकेगा.
स्पाइसजेट को मिल चुका है नोटिस

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









