
अब MSP को लेकर आंदोलन की तैयारी में SKM? गाजियाबाद में बैठक कल
AajTak
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की गतिविधियां मंद पड़ गई थीं. अब मोर्चा न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में है. मोर्चा के नेताओं की गाजियाबाद में बैठक होगी जिसमें आंदोलन की रणनीति पर मंथन होगा.
कृषि कानूनों के विरोध में हुए लंबे आंदोलन, नए कृषि कानूनों की वापसी, उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव के बाद संयुक्त किसान मोर्चा एक तरह से शांत चल रहा था. संयुक्त किसान मोर्चा अब फिर से अपनी गतिविधियां तेज करने की योजना बना रहा है. किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा फिर से आंदोलन की तैयारी में है.
आने वाले समय में आंदोलन की रुपरेखा क्या होगी, इसे लेकर मंथन के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 3 जुलाई को गाजियाबाद में बैठक बुलाई है. इस बैठक में मोर्चा से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. संयुक्त किसान मोर्चा के नेता इस बात पर मंथन करेंगे आने वाले समय में किसानों से जुड़ी समस्याओं को सरकार के सामने किस तरह से उठाया जाए और इनका निराकरण कराया जाए.
गौरतलब है कि दिसंबर में एक साल से अधिक समय तक चले आंदोलन के खत्म होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की गतिविधियां लगभग ठप रही हैं. संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के बाद नए कानूनों की वापसी के बाद सरकार की ओर से ये भी कहा गया था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी देने पर भी विचार किया जाएगा.
सरकार की ओर से तब ये भी कहा गया था कि एमएसपी की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए जो कमेटी बनाई जाएगी, उसमें किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा. तब से अब तक सरकार ने भी इस दिशा में कुछ खास पहल नहीं की है. गाजियाबाद की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी अब एमएसपी को लेकर आंदोलन की रणनीति पर मंथन कर सकते हैं.
अलग हुए संगठनों की वापसी भी एजेंडे में
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के एजेंडे में उन संगठनों की मोर्चा में वापसी भी शामिल है जो पंजाब चुनाव के समय अलग हो गए थे. गौरतलब है कि पंजाब चुनाव के समय कम से कम 30 से अधिक संगठनों ने अलग मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ा था. संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता और भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसे लेकर कहा कि जिन्होंने चुनाव के समय अपने संगठन को हमसे अलग किया था, उनमें से 16 जत्थेबंदियों को रविवार की बैठक में दोबारा संयुक्त किसान मोर्चा में लाने का प्रस्ताव है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








