
अब iPhone भी होगा बीच से फोल्ड! Samsung Flip को टक्कर देने की तैयारी में Apple
AajTak
फोल्डेबल iPhone का इंतजार ऐपल फैंस काफी समय से कर रहे हैं. आए दिन फोल्डेबल आईफोन की डिटेल्स लीक होती रहती हैं. लॉन्च की टाइमलाइन भले ही क्लियर ना हो, लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स लीक हो रहे हैं जिसे पता चलता है कि जल्द ही Foldable iPhone मार्केट हिट करेगा.
पिछले कई सालों से टेक इंडस्ट्री में एक सवाल लगातार घूम रहा है. क्या Apple कभी फोल्डेबल आईफोन बनाएगा. सैमसंग, मोटोरोला और ओप्पो जैसे ब्रांड्स इस फॉर्म फैक्टर में काफी आगे निकल चुके हैं. लेकिन ऐपल हमेशा की तरह इस पूरे मामले पर चुप रहा.
अब जो नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उनसे साफ संकेत मिल रहा है कि ऐपल भी आखिरकार क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल आईफोन, यानी फ्लिप फोन जैसे डिजाइन पर काम कर रहा है.
ऐपल अब फोल्डेबल गेम में क्यों उतर रहा है?
असल बात ये है कि स्मार्टफोन मार्केट अब एक तरह से रुक सा गया है. हर साल नया आईफोन आता है, लेकिन डिजाइन में बड़ा बदलाव कम दिखता है. ऐपल ये अच्छी तरह जानता है कि प्रीमियम ग्राहकों को एक्साइटेड रखने के लिए कुछ नया दिखाना जरूरी है.
फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल फोन यहां ऐपल के लिए सही बैठता है. क्योंकि ये टैबलेट नहीं बनता, बल्कि जेब में रखने लायक ही रहता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल बुक स्टाइल फोल्डेबल से ज्यादा क्लैमशेल डिजाइन पर फोकस कर रहा है. यानी गैलेक्सी जेड फ्लिप जैसा फोन, जो बंद होने पर छोटा और खोलने पर नॉर्मल आईफोन जैसा दिखे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









