
'अब हमारी बारी है...' कंफर्म हो गई पुतिन के भारत आने की बात, यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पहली बार दौरा
AajTak
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पुतिन की भारत यात्रा के लिए तैयारियां चल रही हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीेएम मोदी की ओर से भारत यात्रा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.
रूस ने गुरुवार को कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे. पिछले साल अपने रूस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था. 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध छिड़ने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह पहला भारत दौरा होने वाला है.
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पुतिन की भारत यात्रा के लिए तैयारियां चल रही हैं, हालांकि उन्होंने कोई निश्चित तारीख नहीं बताई. लावरोव ने कहा, 'राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय सरकार के प्रमुख की ओर से भारत यात्रा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.'
लावरोव ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार निर्वाचित होने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए रूस को चुना था और अब हमारी बारी है.'
किन मुद्दों पर बात करेंगे पुतिन-मोदी
दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध पर तो बात होगी ही, साथ ही दोनों नेता डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद भू-राजनीतिक उथल-पुथल पर भी चर्चा कर सकते हैं.
भारत ने यूक्रेन संघर्ष पर तटस्थ रुख बनाए रखा है, भले ही प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से बार-बार कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है. भारत ने रूस की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों से खुद को दूर रखा है और पुतिन की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने से भी परहेज किया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







