
अब सभी स्मार्टफोन में मिलेगा ये ऐप, चाहकर भी नहीं कर पाएंगे डिलीट, ठगी और चोरी दोनों रोकेगा
AajTak
भारत में सेल होने वाले सभी स्मार्टफोन के अंदर एक सरकारी ऐप प्री इंस्टॉल मिलेगा, जिसको डिलीट भी नहीं किया जा सकेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार के मंत्रालय की तरफ से सभी मोबाइल मैन्युफैक्चरर कंपनियों से कहा है कि वे भारत में सेल होने वाले सभी फोन में सरकारी साइबर सेफ्टी ऐप को इंस्टॉल करके दें.
भारतीयों को जल्द ही अपने स्मार्टफोन में एक सरकारी ऐप प्री इंस्टॉल नजर आएगा. एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत सरकार की टेलिकॉम मिनिस्ट्री ने निजी तौर पर स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर से कहा है कि वे मोबाइल के अंदर साइबर सिक्योरिटी से सुरक्षा देने वाला सरकारी ऐप को इंस्टॉल करके दें. इस ऐप को डिलिट नहीं किया जा सकेगा. हालांकि अभी तक मंत्रालय ने इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
भारत में 1.2 बिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं और भारत दुनिया के बड़े मोबाइल मैन्यूफैक्चरर में से एक है. भारत सरकार के पास संचार साथी ऐप है. ये सरकारी ऐप साइबर खतरों को रोकने, चोरी/गुम फोन को ट्रैक और ब्लॉक करने और नकली मोबाइल फोनों को काले बाजार में सेल होने के रोक सकेगा.
सरकारी डेटा के मुताबिक, इस ऐप की मदद से अब तक 7 लाख गुम या चोरी किए गए स्मार्टफोन बरामद किए जा चुके हैं. इसमें से सिर्फ अक्टूबर में 50,000 फोन रिकवर हुए. DoT ने साल 2023 में संचार साथी प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया था.
यह भी पढ़ें: चोरी और गुम हुए 50 हजार फोन वापस मिले, सरकारी एजेंसी ने कहा- मोबाइल में होना चाहिए ये ऐप
कंपनियों को 90 दिन का समय दिया
ये आदेश 28 नवंबर को जारी किया है, जिसकी जानकारी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दी है. नए ऐप के लिए कंपनियों को 90 दिन का समय दिया है. ऑर्डर के तहत कंपनियों को सुनिश्चित करना होगा कि संचार साथी ऐप नए मोबाइल में प्री-इंस्टॉल होना चाहिए और इसे डिसेबल या डिलीट नहीं किया जा सकेगा.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












