
'अब वो हमारे लिए मर गई', पाकिस्तान में अंजू ने किया निकाह तो भारत में पिता का छलका दर्द
AajTak
फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई अंजू ने वहां धर्म बदलकर उससे शादी कर ली. अंजू ने अब अपना नाम भी फातिमा कर लिया है. बेटी के इस कदम पर उसके पिता का दर्द छलका है. अंजू के पिता ने कहा कि अब उससे उनका कोई रिश्ता नहीं है और वो उनके लिए मर चुकी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद यूपी के कैलोर की रहने वाली अंजू अपने कथित दोस्त नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान चली गई. हालांकि अंजू वीजा लेकर वैध तरीके से पाकिस्तान गई थी लेकिन अब उसने वहां धर्म बदलकर उसी दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया. अंजू ने अपना नाम बदलकर भी फातिमा रख लिया. बेटी की इस हरकत पर अंजू के पिता का दर्द छलका है.
मध्य प्रदेश के टेकनपुर में रहने वाले उसके पिता ने कहा, 'वो हमारे लिए मर गई है.' उन्होंने कहा, 'मुझे किसी बात की कोई जानकारी नहीं है, अब उससे कोई लेना-देना नहीं है वो जो चाहे करे. बेटी के पाकिस्तान चले जाने के सवाल पर पिता ने कहा कि मैं, उसके दिमाग को क्या समझूंगा, मेरी उससे एक साल से बातचीत नहीं हुई थी.
यहां देखिए वीडियो
अंजू के पिता ने खत्म किया बेटी से रिश्ता
उन्होंने कहा, जो लड़की अपने बच्चों को छोड़ कर चली गई उससे हमारा रिश्ता खत्म है. पति को तो छोड़िए जिस बेटी ने अपने ही बच्चों को छोड़ दिया उससे मेरा कोई रिश्ता कैसे हो सकता है. वहीं उसके वीजा खत्म होने पर देश लौटने के सवाल पर अंजू के पिता ने कहा कि वीजा खत्म हो जाए या फिर वो खुद खत्म हो जाए मुझे अब कोई लेना-देना नहीं है
अब बच्चों को कौन पालेगा: पिता

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











