
अब मोबाइल पर दर्शक ले रहे हैं IPL का आनंद, विज्ञापन देने वाली कंपनियों ने भी बदली राह!
AajTak
इस सीजन बड़ी कंपनियों ने IPL के दौरान टीवी विज्ञापनों से नाता तोड़ा है. वायकॉम-18 आईपीएल 2023 के मैचों को जियो सिनेमा ऐप पर लाइव दिखा रहा है. जियो सिनेमा पर लोग जमकर आईपीएल मैच देख रहे हैं.
इस समय देशभर में IPL की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. लोगों का हुजूम स्टेडियम में नजर आ रहा है. टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर आंख गड़ाए लोगों का नजारा आम है. स्टेडियम, टीवी और मोबाइल स्क्रीन समेत जगह जगह करोड़ों लोग इन मैचों का मजा उठा रहे हैं. ऐसे में अपने प्रॉडक्ट्स को लोगों तक पहुंचाने के लिए कंपनियां विज्ञापनों (IPL Advertisers) पर जमकर पैसा खर्च कर रही हैं. लेकिन अभी तक टीवी पर विज्ञापनों के जरिए छाई रहने वाली ये कंपनियां इस आईपीएल में एक नया ट्रेंड पेश कर रही हैं.
दरअसल, इस बार विज्ञापनदाता (Advertisers) टीवी की जगह डिजिटल को तरजीह दे रहे हैं. बार्क इंडिया की टीवी रेटिंग में पिछले साल पहले आईपीएल मैच में करीब 52 विज्ञापनदाताओं ने टीवी पर विज्ञापन दिये थे. वहीं, इस साल महज 31 विज्ञापनदाता ही पहले आईपीएल मैच के दौरान नजर आए यानी 40 फीसदी विज्ञापनदाताओं ने टीवी पर आईपीएल के प्रसारण से इस बार नाता तोड़ लिया है.
टीवी पर घट गए विज्ञापन
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये विज्ञापनदाता जा कहां रहे हैं? ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि पिछले आईपीएल सीजन में टीवी पर विज्ञापन देने वालों की संख्या करीब 100 थी और इस बार टीवी पर इतने विज्ञापनदाताओं का आंकड़ा पहुंचना मुमकिन नहीं लगता है.
यही नहीं एडवरटाइजर्स के साथ साथ इस बार टीवी पर स्पांसर्स की संख्या में भी कमी आई है. पिछले साल टीवी पर 16 स्पांसर्स थे जो इस साल घटकर 13 रह गए हैं. इन स्पॉन्सर्स में टाटा न्यू, ड्रीम11, एयरटेल, कोका-कोला, पेप्सी, एशियन पेंट्स, कैडबरी, जिंदल पैंथर, पार्ले बिस्कुट, ब्रिटानिया, रुपे, कमला पसंद और एलआईसी शामिल हैं.
व्यूअरशिप बढ़ी, विज्ञापन घटे

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










