
अब मिनटों में पूरा होगा दिल्ली से मेरठ का सफर, PM मोदी आज देंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सौगात, जानें सब कुछ
ABP News
Meerut News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का रविवार को उद्घाटन करेंगे. साथ ही नमो भारत प्रोजेक्ट भी अपनी आखिरी चरण में पहुंच गया है.
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (22 फरवरी) को मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके साथ ही वे मेरठ के लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए उन्हें मेट्रो की भी सौगात देंगे.
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई है. साथ ही पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लगातार ब्रीफिंग की जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए शताब्दीनगर स्टेशन को फूलों से सजा दिया गया है.
180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस हाई-स्पीड और हाई फ्रीक्वेंसी रेल सिस्टम को दिल्ली और इसके करीब बसे शहरों को तेज और आरामदायक यात्रा देना ही उद्देश्य है. इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 30 हजार 274 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार 20 प्रतिशत हिस्सेदार है. साथ ही दिल्ली सरकार 3.22 प्रतिशत और यूपी सरकार 16.78 प्रतिशत हिस्सेदार है.
भारत में नमो भारत प्रोजेक्ट की नींव 8 मार्च 2019 को रखी गई थी. साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 20 अक्तूबर 2023 को 17 किमी का सेक्शन देश के नाम कर दिया गया था. इसके साथ ही मोदी नगर नॉर्थ तक 17 किमी का एक अन्य सेक्शन खोला गया.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












