
अब भारत में बनेंगे सुखोई फाइटर जेट के ब्रेक पैराशूट सिस्टम
AajTak
भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए, हजरतपुर स्थित ऑर्डनेंस इक्वीपमेंट फैक्ट्री (OEF) ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) से Su-30 ब्रेक पैराशूट सिस्टम के लिए ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (ToT) हासिल की है. यह पहल भारतीय वायुसेना को आत्मनिर्भर बनाने और 'मेक इन इंडिया' को समर्थन देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए हजरतपुर स्थित ऑर्डनेंस इक्वीपमेंट फैक्ट्री (OEF) को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) से Su-30 ब्रेक पैराशूट सिस्टम के लिए ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (ToT) हासिल की है. औपचारिक हस्तांतरण बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 में हुआ, जहां रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने OEF हजरतपुर के महाप्रबंधक अमित सिंह को ToT दस्तावेज पेश किए.
विदेशी निर्भरता को कम करने की कोशिश
ब्रेक पैराशूट, एक अहम सुरक्षा घटक है जो लैंडिंग के दौरान Su-30 लड़ाकू विमान को धीमा करने में मदद करता है, इसे पहले रूस से आयात किया जाता था, जो Su-30 विमान का मूल निर्माता है. अब तक, भारत इन पैराशूट के लिए रूसी सप्लायर पर निर्भर था, जिससे विमान का रखरखाव बाहरी सोर्सेज पर निर्भर था. यह टेक ट्रांसफर आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम है, जो विदेशी निर्माताओं पर निर्भरता को कम कर सकता है.
स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को आगे बढ़ाने की कोशिश
OEF हजरतपुर टेक्निकल टेक्सटाइल-बेस्ड डिफेंस सॉल्यूशन के लिए जिम्मेदार है, जो भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए एयर डिलिवरी सिस्टम और ब्रेक पैराशूट विकसित करने और निर्माण करने में सबसे आगे रहा है. इस नई उपलब्धि के साथ, फैक्ट्री एक रणनीतिक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत कर सकता है.
रक्षा में ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ाने की कोशिश

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









