
अब बॉर्डर पार नहीं कर पाएगा चीन, अरुणाचल प्रदेश में पहली बार तैनात की गई एविएशन ब्रिगेड
Zee News
Aviation Brigade Deployed At LAC: भारतीय सेना की एविएशन ब्रिगेड दिन-रात दुश्मन पर नजर रखती है. एविएशन बिग्रेड के रहते हुए सीमा पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है.
ईटानगर: भारतीय सेना (Indian Maurya) ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में पहली बार एक एविएशन ब्रिगेड को तैनात कर दिया है. इस ब्रिगेड में अटैक हेलीकॉप्टर (Attack Helicopter) हैं, तेजी से सैनिकों को लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) तक पहुंचाने के लिए चिनूक (Chinook) और मि 17 जैसे बड़े परिवहन हेलीकॉप्टर हैं और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण निगरानी के लिए ड्रोन (Drone) हैं.
अरुणाचल प्रदेश जैसे पहाड़, घाटियों और घने जंगलों के इलाकों में सबसे ज्यादा काम हेलीकॉप्टर आते हैं. यहां हेलीकॉप्टर्स सैनिकों को लाने ले जाने, रसद और गोला-बारूद पहुंचाने और सबसे ज्यादा बीमार या घायल सैनिकों को मदद करने के काम आते हैं. यहां मौसम बहुत बड़ी समस्या है और खराब मौसम में घाटियों को पार करना बहुत मुश्किल होता है. इसलिए यहां पर हेलीकॉप्टर और उसके पायलट दोनों की ही परीक्षा होती है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










