
अब बेगुसराय समेत इन स्टेशनों पर भी रुकेगी न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें नया टाइम टेबल
AajTak
पूर्व मध्य रेल सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 14 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या 22233 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 05.15 बजे खुलकर 06.15 बजे किशनगंज, 07.45 बजे कटिहार, 08.35 बजे नवगछिया, 09.30 बजे खगड़िया, 09.58 बजे बेगुसराय, 11.43 बजे पटना साहिब रुकते हुए 12.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
देशभर में अब 50 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. रेलवे द्वारा कई रूट पर नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की गई हैं. वहीं कुछ ट्रेनों को नए टाइम टेबल के साथ चलाया जा रहा है. इसमें उनके स्टेशनों की संख्या बढ़ा दी गई है. इसी कड़ी में पटना और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दिनांक 14 मार्च 2024 से नियमित रूप से चलने वाली गाड़ी संख्या 22233/22234 वंदे भारत का परिचालन संशोधित समय-सारणी के अनुसार किया जायेगा.
पूर्व मध्य रेल सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 14 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या 22233 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 05.15 बजे खुलकर 06.15 बजे किशनगंज, 07.45 बजे कटिहार, 08.35 बजे नवगछिया, 09.30 बजे खगड़िया, 09.58 बजे बेगुसराय, 11.43 बजे पटना साहिब रुकते हुए 12.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
वापसी में दिनांक 14 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या 22234 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से 13.00 बजे खुलकर 13.12 बजे पटना साहिब, 15.18 बजे बेगुसराय, 15.48 बजे खगड़िया, 16.33 बजे नवगछिया, 17.35 बजे कटिहार, 18.44 बजे किशनगंज रुकते हुए 20.00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी.
नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन
बता दें कि दिनांक 14 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या 22233/22234 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी और पटना से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन चलाई जायेगी. इस कारण गाड़ी संख्या 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस का पटना और एकगंरसराय के मध्य ठहराव समय में संशोधन किया गया है.
दिनांक 14 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार पटना जं. 12.55 बजे पहुंच कर यहां से 13.05 बजे खुलेगी और 13.12/13.14 बजे राजेन्द्रनगर, 13.23/13.28 बजे पटना साहिब, 13.43/13.45 बजे फतुहा, 13.56/13.58 बजे दनियावां बाजार, 14.21/14.23 बजे हिलसा एवं 14.37/14.38 बजे एकंगरसराय स्टेशनों पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









