
अब पहले से ज्यादा घातक होगी नौसेना की सबमरीन, DRDO को मिली ये बड़ी सफलता
AajTak
एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) वो तकनीक है जो समुद्र के अंदर पनडुब्बियों की शक्ति बढ़ा देती है. AIP तकनीक से नॉन न्यूक्लियर पनडुब्बियां समुद्र के अंदर बिना ऑक्सीजन की मौजूदगी के भी ऑपरेट कर पाती हैं. इस तकनीक के जरिए सबमरीन में डीजल इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम को बदला जा सकता है. AIP पनडुब्बी को समुद्र में पानी के नीचे अधिक समय तक रहने की शक्ति देता है.
आईएनएस करंज हमलावर पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने के एक दिन बाद ही देश ने रक्षा के क्षेत्र एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने सोमवार की रात मुंबई में एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक का अंतिम परीक्षण किया जो पूरी तरह सफल रहा. एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) वो तकनीक है जो समुद्र के अंदर पनडुब्बियों की शक्ति बढ़ा देती है. AIP तकनीक से नॉन न्यूक्लियर पनडुब्बियां समुद्र के अंदर बिना ऑक्सीजन की मौजूदगी के भी ऑपरेट कर पाती हैं. इस तकनीक के जरिए सबमरीन में डीजल इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम को बदला जा सकता है. AIP पनडुब्बी को समुद्र में पानी के नीचे अधिक समय तक रहने की शक्ति देता है. AIP तकनीक गैर-परमाणु पनडुब्बियों को वायुमंडलीय ऑक्सीजन के बिना संचालित करने की अनुमति देती है और हमलावर पनडुब्बियों के डीजल-इलेक्ट्रिक प्रणोदन प्रणाली को बढ़ाती है. इसका मतलब यह है कि एआईपी फिटेड पनडुब्बी को अपनी बैटरी चार्ज करने के लिए सतह पर नहीं आना पड़ता है और लंबे समय तक पानी के नीचे रह सकती है. एआईपी से लैस पनडुब्बियों की पहचान एसएसपी के रूप में की जाती है जबकि क्लासिक डीजल हमले की पनडुब्बियां एसएसके सीरीज के तहत आती हैं.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









