
अब पंजशीर पर कब्जे की जंग, तालिबान से सरेंडर की धमकी के बीच बोले मसूद- मिलेगा जवाब
AajTak
तालिबानी लड़ाकों ने पंजशीर को घेर लिया है. अहमद मसूद ने तालिबान को साफ संदेश दिया है कि वे तालिबान को अपने नियंत्रण वाले इलाकों को नहीं सौंपेंगे. रविवार को उन्होंने कहा है कि तालिबानी ताकतों के आगे वे झुकेंगे नहीं.
तालिबान के लिए अफगानिस्तान का अजेय दुर्ग माने जाने वाला पंजशीर प्रांत अब मुश्किलों में नजर आ रहा है. तालिबानी लड़ाकों ने पंजशीर प्रांत में भी दस्तक दे दी है. 100 से ज्यादा तालिबानी घाटी की ओर आगे बढ़ रहे हैं. पंजशीर के शेर कहे जाने वाले अहमद शाह मसूद के 32 वर्षीय बेटे अहमद शाह ने कहा है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों को तालिबान को नहीं सौंपेंगे. अफगानिस्तान में कुल 34 प्रांत हैं, जिनमें से 33 पर तालिबान का कब्जा है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











