
अब नए हाथों में DU की कमान, प्रोफेसर योगेश सिंह होंगे नए कुलपति
Zee News
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए कुलपति के पद पर प्रोफेसर योगेश सिंह को नियुक्त किया गया है जो पहले DTU के वीसी थे.
नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के नए कुलपति की नियुक्ति कर दी गई. अब प्रोफसर योगेश सिंह DU के नए कुलपति के रूप में कमान संभालेंगे. बुधवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रो. योगेश सिंह को दिल्ली यूनिवर्सिटी का बतौर कुलपति नियुक्त किया तो वहीं प्रो. नीलिमा गुप्ता को डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर के नए कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया.
आपको बताते चलें कि प्रो. योगेश सिंह अभी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DTU) में कुलपति हैं. इससे पहले साल 2014 से 2017 तक प्रो. योगेश, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर थे. इसके साथ सयाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा में भी बतौर कुलपति सेवा दे चुके हैं. इसके अलावा गांधीनगर के सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के अध्यक्ष पद पर भी प्रो. योगेश तैनात रहे हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








